बारा: आगामी होली और रमजान पर्व के मद्देनज़र एसीपी कौंधियारा ने बैठक कर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की
प्रयागराज के यमुनानगर कौंधियारा थाना परिसर में आज मंगलवार को करीब 2:30 बजे के आसपास एसीपी कौंधियारा विवेक यादव के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया,इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की गई,एसीपी कौंधियारा ने लोगों से आगामी होली तथा रमजान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई है।