लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार स्थित क्यूल नदी में आगामी 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार की दोपहर 12:15 पर यज्ञ कमेटी के निर्देशन में स्थानीय लोगों द्वारा यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।