धरहरा: धरहरा की धरती में दफन 1500साल पुराने इतिहास की होगी खोज,देश-विदेश के विशेषज्ञों ने औडाबगीचा से कोल काली तक का लिया जायजा
धरहरा के ऐतिहासिक क्षेत्र में करीब 1500 साल पुराने इतिहास की तलाश को लेकर देश-विदेश के विशेषज्ञों की टीम ने शुक्रवार को विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया। बिहार हेरिटेज डेवलपमेंट सोसाइटी, पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. अनिल कुमार के नेतृत्व में इंग्लैंड के प्रो. मैक्स डीग, टोक्यो यूनिवर्सिटी जापान की डॉ. साशी अहलावत, डॉ. सप्तऋषि चौधरी और सुश्री तिश्या घोष ने