ढीमरखेड़ा: उमरियापान में तूफान से प्रभावित क्षेत्र का विधायक ने किया दौरा, पीड़ितों को दी राहत
कटनी जिले के उमरियापान क्षेत्र में आए तेज तूफान ने कई गांवों में भारी तबाही मचाई है। कच्चे मकान उजड़ गए, पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए और गरीब परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। जैसे ही नुकसान की खबर मिली, बड़वारा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह तुरंत प्रभावित गांवों में पहुंचे। कटारिया सहित बिलगड़ा, सारा और खमतरा गांवों का दौरा किया