गुना नगर: बछावदा नदी में मिली अज्ञात लाश की हुई पहचान, परिजन पहुंचे अस्पताल, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
गुना में बमोरी थाना के बछावदा गांव की नदी में 5 जनवरी शाम को अज्ञात लाश की पहचान 6 जनवरी को हो गई है। जिला अस्पताल में मृतक जानकी लाल खैरुआ के पिता और परिजन पहुंचे। पिता बोले, बीते मंगलवार से लापता था तलाश कर रहे थे इतनी शराब नहीं पीता था कि होश न हो। पिता ने जानकी लाल की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा कर मामला जांच में लिया है।