गुना नगर: हरीपुर गांव: खेत में जानवरों को भगा रहा नाबालिग कार्बाइड गन फटने से घायल, अस्पताल में भर्ती
गुना केंट थाना के हरीपुर गांव में एक नाबालिक बच्चे के हाथ में कार्बाइड गन फटने से गंभीर घायल हो गया। 6 जनवरी को जिला अस्पताल में बच्चों के पिता गोपाल सिंह ने बताया, सभी लोग खेत पर थे, 6 जनवरी सुबह नाबालिक बच्चा खेतों में जानवरों से फसलों को बचाने कार्बाइड गन चला रहा था अचानक हाथ में फटी कार्बाइड गन से गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती किया है।