गुना नगर: पेंची गाँव में पुलिस पर हमला: 28 नामजद पर FIR, 2 आरोपी गिरफ्तार, गाँव में 120 जवान तैनात
गुना जिले की चांचौड़ा तहसील के ग्राम पेंची में पुलिस पर हुए हमले के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में हत्या के प्रयास, बलवा और शासकीय कार्य में बाधा जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। गांव में 120 पुलिस जवान तैनात हैं।