गुना नगर: रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों को 3 महीने से वेतन नहीं मिला, ज़िला अस्पताल में कलेक्टर के समक्ष रखी मांगे
गुना जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के 25 के लगभग कर्मचारियों को 3 महीने से वेतन नही मिला है 6 जनवरी सुबह पहुंचे कलेक्टर को घर का किराया बच्चों की फीस रोज के खर्च की समस्या बताई। कर्मचारियों ने कहा, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ CMHO और सिविल सर्जन एक दूसरे टाल डाल रहे है 20 वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ। कलेक्टर ने जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन दिया है।