पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 21 में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी, पुलिस ने शिकायत पर मामला किया दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 5 पुलिस थाने में एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में करणदीप सिंह ने बताया कि मैं अपने काम पर पंचकूला के सेक्टर 21 आया था तथा मैंने अपने मालिक के घर के आगे अपनी मोटरसाइकल खड़ी की थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है।