पंचकूला: सेक्टर 5 थाना पुलिस ने वकील पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने वाले के खिलाफ मामला किया मामला दर्ज
सेक्टर-11 में वकील पर कार चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने वकील की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-11 निवासी संदीप शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिम से वापस अपने घर पहुंचे थे। उसी समय क्रेटा कार चालक ने उनके ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।