पंचकूला: जिला पंचकूला में आचार संहिता हुई लागू, जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने लघु सचिवालय पंचकूला में दी जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने आज बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा के उपरांत जिला में तत्काल आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि चुनाव से संबंधित कार्यों को पूर्ण निष्ठा व बिना पक्षपात सम्पन्न किया जा सके।