पंचकूला: सेक्टर 20 निवासी को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरा करने का झांसा देकर 1.39 लाख की ठगी
सेक्टर-20 निवासी एक व्यक्ति को व्हाट्स एप ग्रुप मे जोडक़र टास्क पूरा करने का झांसा देकर 1.39 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। स्टेट साइबर थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सेक्टर-20 फतेहपुर निवासी प्रवीन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।