गोरखपुर: ‘सपा की सरकार आनी नहीं है, इसलिए कुछ भी बोल सकते हैं’—अखिलेश के 40 हजार वाले बयान पर पंकज सिंह ने कसा तंज
गोरखपुर में नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से चुनाव से पहले महिलाओं को 20 हजार रुपये दिए जाने के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री की हमेशा से सोच रही है कि समाज के सभी वर्गों तक सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ पहुंचे। कोई भी नागरिक विकास की दौड़ में पीछे न रह जाए और सभी को आगे बढ़ने का अवसर मिले, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास