बांसगांव: सिधुआपार में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, बाइक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, मौक़े पर पहुँची बड़हलगंज पुलिस
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सिधुआपार चौराहे पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौक़े पर पहुंची बड़हलगंज पुलिस ने मृतक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़हलगंज भेज दिया गया है।