हज़ारीबाग: नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर व्यय अनुवीक्षण दलों का प्रशिक्षण सम्पन्न
हजारीबाग:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में व्यय अनुवीक्षण दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में वीडियो निगरानी, स्थैतिक निगरानी, उड़नदस्ता, वीडियो अवलोकन एवं लेखा दल शामिल हुए। नोडल पदाधिकारी ने सभी दलों को उनके दायित्वों की जानकारी दी।