कुंडा: बाघराय पुलिस ने भाव चौराहा के पास से हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बाघराय पुलिस ने भाव चौराहा के पास से हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त अर्जुन सरोज को रविवार शाम 4 बजे गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ग्राम धारुपुर में दिसंबर 2025 में हुए ज़मीनी विवाद और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह सफलता प्राप्त की।