कामां: कामां पुलिस की कार्रवाई में शांति भंग करने के आरोप में एक आरोपी को पकड़ा गया
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कामां थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में कामां पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा। मंगलवार रात्रि 8बजे मिली जानकारी।