आगर: राज्य वन एवं पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार का आगर जिले के दौरे पर रेस्ट हाउस में स्वागत
आगर जिले के दौरे पर आए राज्य वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री दिलीप अहिरवार का गुरुवार शाम 4 बजे रेस्ट हाउस पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय अधिकारियों और नेताओं ने मंत्री से जिले के पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।