आगर: ‘‘भविष्य से भेंट कार्यक्रम’’ के तहत ग्राम आवर के स्कूल में पहुंचे अपर कलेक्टर वर्मा, बच्चों से कहा- मन लगाकर पढ़े
भविष्य से भेंट कार्यक्रम अन्तर्गत अपर कलेक्टर आरपी वर्मा गुरूवार दोपहर 2 बजे ग्राम आवर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों को पढ़ाया तथा अपने भविष्य उज्ज्वल बनाने हेतु मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया। अपर कलेक्टर ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन का सदुपयोग करे।