आगर: राणायरा राठौर में एक मकान से 21 पेटी अंग्रेजी और देशी शराब ज़ब्त, एक आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट में मामला दर्ज
ग्राम राणायरा राठौर में दबिश देकर आरोपी गोविन्द पिता मेहरबान लाल सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष के रहवासी मकान से 15 पेटी देशी प्लेन मदिरा एवं 06 पेटी लेमाउंट बियर केन जप्त की जिसके बाद आज गुरुवार शाम 4 बजे मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।