आगर: पांचारुंडी व काशीबर्डिया में स्कूल में लटके मिले ताले; टीचर बोले- मान व मौसर का कार्यक्रम था, DEO ने कहा- वेतन कटेगा
आगर जिला मुख्यालय की समीप ग्राम पांचारुंडी और काशी बर्डिया में गुरुवार को शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे और जब उनसे स्कूल नहीं पहुंचने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गांव में मान और मौसर का कार्यक्रम है इसलिए वह लोग स्कूल बंद करके घर आ गए। दोपहर 2 बजे के बाद से ही दोनों गांव के शासकीय स्कूलों में ताले लगे मिले।