बौंसी: परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई
Bausi, Banka | Apr 23, 2025 परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती बुधवार करीब 10 बजे मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी आचार्य विवेकानंद झा तथा जयंती प्रमुख रानी मिश्रा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आचार्य विवेकानंद झा ने बाबू वीर कुंवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला।