बौंसी: शिकराडीह गांव से पुलिस ने 52 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Bausi, Banka | Apr 23, 2025 बौंसी थाना क्षेत्र के शिकराडीह से पुलिस ने एक शराब तस्कर को 52 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर बुधवार करीब 3 बजे बांका जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक रौशन रजक के द्वारा शिकराडीह गांव में छापामारी कर 52 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया तथा शराब तस्कर मनोज सुरेन पिता बाबूराम सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है।