कोलायत: रामदेवरा जाने वाले पैदल सरदार वालों के लिए कोलायत पुलिस ने किया अलर्ट, हाईवे पर बैरिकेट्स लगाए
रामदेवरा मेले को देखते हुए बीकानेर यातायात व कोलायत पुलिस प्रशासन ने पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। सांखला फांटा व नोखड़ा सहित हाईवे के संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेड्स व ड्रम लगाए गए। वहीं रात के समय वाहन चालकों को पैदल यात्री दूर से दिखाई दें, इसके लिए यात्रियों के बैग पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।