फर्रुखाबाद: कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा
फतेहगढ़ डीएम कार्यालय पर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष रामकिशन, महामंत्री विष्णु सिंह, उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने अन्य पदाधिकारी के साथ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए संबोधित ज्ञापन शुक्रवार को एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार सिंह को सौपा है।महामंत्री विष्णु कुमार सिंह ने बताया भेदभाव किया जा रहा है।