मंडला: बंजर चौक में गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन ने नीट परीक्षा लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
Mandla, Mandla | Jul 27, 2026 जिला मुख्यालय में सोमवार शाम करीब चार बजे गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के नेतृत्व में नीट परीक्षा लीक प्रकरण और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सहित गोंडवाना आंदोलन से जुड़े विभिन्न अनुषांगिक संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।