घाघरा: मईया सम्मान योजना की राशि खाते में नहीं आने से परेशान सैकड़ो महिलाएं पहुंची घाघरा ब्लॉक कार्यालय #jansamasya
Ghaghra, Gumla | Mar 24, 2025 घाघरा प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो महिलाएं मईया सम्मान योजना की राशि खाते में नहीं आने से परेशान घाघरा ब्लॉक परिसर कार्यालय पहुंची और कर्मी से जानकारी ली। इस संबंध में महिलाओं ने कहा कि कई लोगों के खाते में 3 महीने का किस्त 7500 आ चुका है। लेकिन हम लोगों के खाते में अब तक मईया सम्मान की राशि नहीं गई है। पूर्व में दो किस्त की ही राशि मिल पाई है।