घाघरा: घाघरा प्रखंड मुख्यालय के पास पिकअप वाहन की टक्कर में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Ghaghra, Gumla | Mar 21, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय ब्लॉक के समीप पिकप वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार लगभग 27 वर्षीय जगदीश गोप गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के जगदीश को गुमला रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जगदीश मूल रूप से जैरागी का रहने वाला है ।