घाघरा: घाघरा हाई स्कूल मैदान में केंद्रीय महावीर मंडल की बैठक हुई, पुलिस भय से रामनवमी नहीं मनाने का निर्णय लिया गया
Ghaghra, Gumla | Mar 23, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान के प्रांगण में केंद्रीय महावीर मंडल की बैठक रविवार को रखी गई। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि घाघरा पुलिस के द्वारा पिछले दुर्गा पूजा में चंदा को लेकर चाकू बाजी करने वाले हमलावर के साथ थाना में मारपीट की घटना में पुलिस द्वारा द्वेषपूर्ण कार्रवाई से भयभीत होकर रामनवमी का जुलूस नहीं निकाला जाएगा।