घाघरा: घाघरा ब्लॉक में तीन दिवसीय पंचायत स्थाई समिति का प्रशिक्षण संपन्न
Ghaghra, Gumla | Mar 22, 2025 घाघरा ब्लॉक परिसर सभागार में चल रहे 3 दिवसीय पंचायत स्थाई समिति का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को स्थाई शासन प्रणाली, वित्तीय प्रबंधन,विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों की विस्तृत जानकारी देना था।प्रशिक्षक ने पंचायत राज अधिनियम,ग्रामीण विकास योजनाओं,पारदर्शिता, अनुशासन और जनहित कार्य योजनाओं के प्रभावी कार्य को बताया।