घाघरा: नवडीहा में आदिवासी उत्थान कल्याण समिति ने सरहुल पर्व को लेकर बैठक का आयोजन किया
Ghaghra, Gumla | Mar 23, 2025 घाघरा प्रखंड के नवडीहा में आदिवासी उत्थान कल्याण समिति की बैठक सरहुल पर्व मनाने को लेकर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जोगेंद्र भगत ने की।बैठक में समिति के अधिकारी,ग्राम प्रधान और ग्रामीण महिला पुरुष शामिल हुए। बैठक में सर्व समिति से आगामी 1 अप्रैल दिन मंगलवार को सरहुल पर्व मनाने का निर्णय लिया गया।