डिंडौरी: लोकल यूथ सर्वेयर महासंघ शहपुरा ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
लोकल यूथ सर्वेयर महासंघ शहपुरा के पदाधिकारी और सदस्यों ने सोमवार शाम 4:00 मासिक मानदेय, राजस्व सहायक का दर्जा आईडी कार्ड सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शहपुरा तहसीलदार आरपी मार्को को ज्ञापन सौंपा। दरअसल लोकल यूथ सर्वेयर महासंघ के पदाधिकारी और सदस्यो ने पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।