बगोदर: घाघरा भुइंया टोला में एक घर में हथियार के बल पर अपराधियों ने नगदी व सोना-चांदी के जेवरात लूटे
बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा भुइयां टोला में गुरुवार की रात्रि हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने बसंत भुइंया घर से 1लाख 20 हजार नगदी समेत तीन लाख की संपति की लुट ली। मामले में पीडित परिवार ने बताया की पांच की संख्या में अपराधी थे और घर के छत के दरवाजा को गैस कट्टर से काट कर घर के अंदर प्रवेश किया और हथियार के भय दिखाते हुए घर के परिजनो के हाथ बांध दिया।