जमुई: नावाडीह गांव में घरेलू विवाद के चलते युवती ने अधिक मात्रा में खाई अंग्रेजी दवा, गंभीर अवस्था में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Dec 27, 2024 लछुआड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में घरेलू विवाद को लेकर गुरुवार की रात करीब 9:00 बजे मां की डांट से नाराज मनीषा कुमारी ने घर में रखा विभिन्न प्रकार के अंग्रेजी दवाइयां अधिक मात्रा में खा ली। थोड़ी देर के बाद मनीषा कुमारी की तबियत बिगड़ने लगी और जबतक मनीषा कुमारी को सदर अस्पताल लाया जाता तबतक वह बेहोशी अवस्था में हो गई।