जमुई: समाहरणालय के संवाद कक्ष में प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने 10 भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्त पर्चा का वितरण किया
Jamui, Jamui | Dec 26, 2024 जमुई जिला के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा गुरुवार को जमुई पहुंचे। इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर अभियान बसेरा टू के तहत मंत्री ने शाम 5:00 बजे समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में अलग-अलग अंचलों से 10 भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्त पर्चा का वितरण किया। पर्चा मिलने के बाद लाभुकों ने खुशी का इजहार किया।