जमुई: अधबरिया गांव के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से चार महिलाएं घायल, डॉक्टर ने एक महिला को पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Dec 27, 2024 अधबरिया गांव के पास गुरुवार की देर शाम करीब 7:00 बजे तेज रफ्तार ई- रिक्शा असंतुलित होकर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ई- रिक्शा पर सवार चार महिलाएं घायल हो गई। सदर अस्पताल से डॉक्टर ने एक महिला को पटना रेफर कर दिया, जबकि परिजन तीन महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए देर रात करीब 12:00 बजे के बाद निजी क्लिनिक लेकर चले गए।