चलती सीमांचल एक्सप्रेस से मासूम की दर्दनाक मौत, मोबाइल में व्यस्तता और सफर की लापरवाही पर फिर उठे सवाल
उत्तरप्रदेश । फतेहपुर जनपद के रसूलाबाद रेलवे स्टेशन के समीप सीमांचल एक्सप्रेस से गिरकर एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेगूसराय निवासी एक परिवार दिल्ली की ओर यात्रा कर रहा था। इसी दौरान मिडिल बर्थ पर अपनी मां के साथ सो रहा मासूम कनिष्क कथित रूप से खिड़की से नीचे गिर गया। बाद में उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।