नवाबगंज: देवा ब्लॉक में पकड़ा गया बिना लाइसेंस चल रहा डायग्नोस्टिक सेंटर, स्वास्थ्य विभाग को थी जानकारी फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
बाराबंकी के देवा ब्लॉक में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महज़ 100 मीटर की दूरी पर एक अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था। छपरा स्कूल के पास स्थित मन्नत डायग्नोस्टिक सेंटर में खून की जांच जैसे संवेदनशील टेस्ट हो रहे थे। संचालक के पास न तो कोई वैध दस्तावेज था और न ही लाइसेंस।