नवाबगंज: नेवला चौराहे के समीप बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर डीसीएम और डबल डेकर बस में हुई टक्कर, वाहन हुए क्षतिग्रस्त
बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर नेवला चौराहे के समीप मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक डीसीएम और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई। लखनऊ से कैसरगंज जा रही डबल डेकर बस में करीब 40-42 यात्री सवार थे। डीसीएम के ओवरटेक करने और फिर अचानक गाड़ी धीमी करने से यह हादसा हुआ। टक्कर में बस का अगला हिस्सा और डीसीएम का पिछला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।