चूरू: नाकरासर और बालरासर के बीच कार पलटने से महिला सहित पांच लोग घायल, सभी को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Mar 24, 2025 चूरू के नाकरासर और बालरासर के बीच सोमवार को कार पलटने से महिला बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। मोड़ पर अचानक बेसहारा पशु आने की वजह से कार अनियंत्रित होकर यह हादसा हो गया। हादसे में गांव नाकरासर की 30 वर्षीय पूनम देवी, उनके दो बच्चे - 5 वर्षीय घनश्याम और 10 वर्षीय महिमा तथा रामदेवरा के 65 वर्षीय धनाराम और कार ड्राइवर 45 वर्षीय रामेश्वरलाल घायल हो गए।