चूरू: कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने पशुपालन विभाग में कार्मिकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में कलक्टर को दिया पत्र
Churu, Churu | Mar 24, 2025 पशुपालन विभाग में कार्मिकों पर की गई कार्यवाही के विरोध में सोमवार को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम पत्र दिया गया। महासंघ के जिलाध्यक्ष रिछपाल सिंह चारण ने शाम 6 बजे आरोप लगाया कि पशुपालन विभाग में कुछ अव्यवहारिक नवाचारों के कारण विगत 6 माह से भय का वातावरण बना हुआ है।