चूरू: गांव ढाढ़र के खेत में पेड़ से लटका मिला 71 वर्षीय बुजुर्ग का शव, 6 अप्रैल को होनी थी 2 बेटियों की शादी
Churu, Churu | Mar 24, 2025 चूरू के सदर थानांतर्गत गांव ढाढ़र के खेत मे एक 71 वर्षीय बुजुर्ग का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। 71 वर्षीय व्यक्ति की दो बेटियों की 6 अप्रेल को शादी होनी थी लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को नीचे उतरवाया गया। राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।