चूरू: पिकअप ने कार के पास खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत और दूसरा घायल, गांव प्रेमनगर के पास हुआ हादसा
Churu, Churu | Mar 24, 2025 चूरू के रतननगर थानांतर्गत गांव प्रेम नगर के पास सोमवार को एक पिकअप ने कार के पास खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी, हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। रतननगर पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जबकि घायल युवक का इलाज जारी है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब गांव बालरासर का महेंद्र और विकास अपने गांव से पिथिसर आ रहे थे।