चूरू: गांव गाजुवास में 8 बच्चों पर कुत्ते ने किया हमला, 2 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Mar 24, 2025 चूरू जिले के गांव गाजुवास में घर के आगे खेल रहे 8 बच्चों पर कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे दो बच्चों के सिर, आंख व पीठ पर गहरे जख्म हो गये। परिवार के लोग गम्भीर घायल 2 बच्चों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में डाॅक्टरों ने दोनों बच्चों का ईलाज किया।