Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
drnaveensingh1
No video available
10
#नाभि का टलना#पेट में दर्द #गर्दन का दर्द हुआ ठीक(रोगी की जुबानी अपनी कहानी-रमेश मिश्रा महामंत्री प्रेस क्लब) 9026444465
6.6k views |
Basti, Basti
| Nov 9, 2020
#नाभि
#पेट
#गर्दन
MORE NEWS
बस्ती दसिया एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध मामले में संतोष वर्मा पर मुकदमा दर्ज, बोले— "मुकदमे से डरने वाला नहीं हूं" #fallowers #वायरल #Nirmalupdates
Basti, Basti | Jul 13, 2026
*थाना छावनी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित* *सावन मास कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दिए गए निर्देश* *जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 2026* आगामी सावन मास कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना छावनी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंहके निर्देश क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह बैठक की गई। बैठक में हिंदू समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति, डीजे संचालक, लंगर/भंडारा संचालक, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि सावन मास में कांवड़िया अयोध्या से सरयू जल भरकर बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसी को देखते हुए मार्ग, समय, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, डीजे की अनुमति और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। *थाना प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* ने कहा कि यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डीजे संचालकों को शासन के मानकों का पालन करने और निर्धारित समय सीमा में ही संचालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित लोगों से यात्रा से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल *112* या *1090* पर दें। *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jul 13, 2026
*थाना छावनी में बना बैडमिंटन कोर्ट, कम्युनिटी पुलिसिंग की अनूठी पहल* प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह बने प्रेरणा* *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 2026* *बस्ती।* पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास और मेलजोल बढ़ाने के उद्देश्य से थाना छावनी में एक अनूठी पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक *डा0 यशवीर सिंह* के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक *श्यामकांत* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हर्रैया *स्वर्णिमा सिंह* के पर्यवेक्षण में थाना परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया। इस कोर्ट का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विक्रमजोत *कृष्ण कुमार सिंह* ने फीता काटकर किया। इस पूरी पहल के सूत्रधार थाना छावनी के प्रभारी निरीक्षक *राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* रहे। उनके प्रयासों से न केवल थाना परिसर का स्वरूप बदला बल्कि पुलिस और आमजन के बीच एक नया संवाद भी शुरू हुआ। उद्घाटन के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक *राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* ने स्वयं बैडमिंटन कोर्ट में उतरकर क्षेत्रीय खिलाड़ियों के साथ मैच खेला। दूसरा मैच थाना की महिला पुलिस टीम और क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों के बीच हुआ, जिसे देखकर लोगों ने खूब सराहना की। मुख्य अतिथि ने कहा कि *राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* ने साबित कर दिया है कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज से जुड़कर भी काम कर सकती है। उनकी इस पहल से युवा वर्ग को खेल के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और नशे व अपराध से दूर रहने की प्रेरणा भी मिलेगी। समाजसेवियों ने भी *राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसी पहल से पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदलेगा। कार्यक्रम में अंतेश सिंह उर्फ बब्बू सिंह, संतोष सिंह कोहले, दुर्गेश सिंह, निर्मल सिंह, विकास सिंह, दधीचि उर्फ बाढू सिंह सहित क्षेत्र के संभ्रांतजन उपस्थित रहे। *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jul 13, 2026
*SJPU और AHTU की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न* *बाल संरक्षण, पोक्सो एक्ट और जे.जे. एक्ट पर दिया गया विशेष जोर* *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 2026* बालकों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर *विशेष किशोर पुलिस इकाई SJPU* व *थाना AHTU (मानव तस्करी रोधी इकाई)* जनपद बस्ती की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्ठी आज रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेशानुसार आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता *अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल)* द्वारा की गई। बैठक में *क्षेत्राधिकारी हरैया (उप नोडल अधिकारी)* के पर्यवेक्षण में तथा *AHTU प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश गौतम* एवं *SJPU प्रभारी* की उपस्थिति में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सहायक अभियोजन अधिकारी, यूनिसेफ के प्रतिनिधि, जीआरपी, वन स्टॉप सेंटर, श्रम विभाग के अधिकारी, थानों पर नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी एवं विवेचकगण उपस्थित रहे। *बैठक में लिए गए मुख्य बिंदु* 1. *बाल अपराधों की रोकथाम*: बाल गुमशुदगी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम और लैंगिक समानता व नारी शक्ति पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। 2. *पोक्सो एक्ट का अनुपालन*: पोक्सो के अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर CWC को सूचित करना अनिवार्य है। पुलिस द्वारा फॉर्म A व B भरा जाना तथा पीड़ित/पीड़िता की पहचान गोपनीय रखने के निर्देश दिए गए। 3. *जे.जे. एक्ट 2015 के संशोधन*: बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्यों, सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट भरने, रिमांड के समय नाबालिग का सादे वस्त्रों में मेडिकल कराने और जे.जे. एक्ट की धारा 24 के तहत बाल अपचारी की फोटो व व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करने पर चर्चा की गई। 4. *समन्वय पर बल*: विवेचना के दौरान आ रही समस्याओं, पीड़िता के आवासन व पुनर्वास को लेकर सभी विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। *अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल)* ने कहा कि बच्चों और महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jul 13, 2026
*थाना छावनी प्रभारी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई* वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कच्ची शराब व टेम्पू बरामद* *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 2026* *बस्ती।* अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत *थाना छावनी प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह* के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बालूघाट जाने वाले नहर के पास बन्धा, ग्राम चन्द्रपलिया में अवैध कच्ची शराब का कारोबार हो रहा है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। दौराने चेकिंग पुलिस ने 02 प्लास्टिक की बोरी में रखी कुल *80 लीटर अवैध कच्ची शराब* बरामद की। मौके से एक *मोटर टेम्पू UP42CT 9830* भी पकड़ा गया। फर्द बरामदगी के आधार पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0- 150/2026 धारा 60, 72 EX ACT पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान *गौतम निषाद पुत्र हरिलाल निषाद निवासी पूरे चेतन, थाना छावनी, जनपद बस्ती* के रूप में हुई। यह अभियुक्त थाना छावनी पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 146/2026 धारा 60, 63 EX ACT व 274 BNS में भी वांछित चल रहा था। जिसे घटना स्थल से ही दिनांक 12.07.2026 को समय करीब 18:30 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह* ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। *बरामदगी 1. 02 प्लास्टिक की बोरी में कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब 2. एक मोटर टेम्पू वाहन सं0 UP42CT 9830 *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम* 1. *प्र0नि0 राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह*, थाना छावनी, जनपद बस्ती 2. उ0नि0 रामकुमार पासवान, थाना छावनी, जनपद बस्ती 3. का0 अभिषेक सिंह, का0 शिल्लू जायसवाल, का0 करमजीत यादव, का0 चन्द्रकेश प्रजापति, थाना छावनी, जनपद बस्ती *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jul 13, 2026
#नाभि का टलना#पेट में दर्द #गर्दन का दर्द हुआ ठीक(रोगी की जुबानी अपनी कहानी-रमेश मिश्रा महामंत्री प्रेस क्लब) 9026444465 - Basti News