चकरनगर: वन्य प्राणी सप्ताह का समापन, छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी रेंज इटावा के अंतर्गत डॉल्फिन वन विश्राम गृह, सहसों में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे वन्य प्राणी सप्ताह के समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।