भादरा: भादरा ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य वाकपीठ संगोष्ठी का समापन, शिक्षा गुणवत्ता और नामांकन वृद्धि पर जोर दिया गया
भादरा के सरदारगढ़ियां विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य संगोष्ठी का समापन हुआ। नामांकन बढ़ाने, शिक्षा गुणवत्ता सुधार व “डिजिटल प्रवेश उत्सव” पर जोर दिया गया। 101 प्रधानाचार्यों ने भाग लिया, अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुस्तकों की ओर प्रेरित करने की बात कही।