बड़वानी: अंजड के राजपुर रोड पर बाइक सवारों ने राहगीर शिक्षक को मारी टक्कर, पैर फ्रैक्चर, युवाओं को भी आई चोट
अंजड के राजपुर रोड पर रविवार देर-रात टहलने के लिए अपने घर से पैदल जा रहे एक शिक्षक को पिछे से तेज रफ्तार में बाइक लेकर आए युवाओं टक्कर मार कर गंभीर घायल कर दिया हादसे में शिक्षक का पैर फ्रैक्चर हुआ तो वहीं बाइक पर सवार युवाओं को भी चोंटे आई है। सिविल अस्पताल में मौजूद डाक्टरों के द्वारा सभी का प्रायमरी ट्रिटमेंट कर बड़वानी जिला अस्पताल रैफर किया गया है।