भंडरा: वायुसेना प्रमुख के बयान पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत का सवाल, 22 अप्रैल की घटना पर सरकार चुप क्यों?
लोहरदगा कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने रविवार शाम 5 बजे वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एन.पी. सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमान मार गिराए। सुखदेव भगत ने कहा, मुझे भारतीय सेना और सरकार पर भरोसा है, लेकिन सेना कहती है कि यह घटना 22 अप्रैल को हुई और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर हुआ