बड़वानी: मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा 5लाख तक निशुल्क पत्रकार बीमा योजना को लागू किए जाने को लेकर कलेक्टोरेट में सौपा ज्ञापन
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनरतले कलेक्टर कार्यालय में मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारों को 5 लाख तक निशुल्क बीमा योजना लागू किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर नायब तहसीलदार बाबूसिंह निनामा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।